एजेंसी न्यूज

एनएसए डोभाल ने मॉरीशस में सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में क्षेत्रीय समूह कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सीएससी) के महत्व को रेखांकित किया।

एनएसए डोभाल ने मॉरीशस में सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया
Ajit Doval

नयी दिल्ली, 7 दिसंबर : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में क्षेत्रीय समूह कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (सीएससी) के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने मॉरीशस में सीएससी की छठी एनएसए-स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की. भारत, मालदीव, मॉरीशस और श्रीलंका, सीएससी के सदस्य देश हैं। बांग्लादेश और सेशेल्स सीएससी में पर्यवेक्षक हैं.

मॉरीशस में भारतीय उच्चायोग ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘भारत, मॉरीशस और श्रीलंका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ-साथ सेशेल्स और बांग्लादेश के प्रतिनिधियों ने आज मॉरीशस में सीएससी की छठी एनएसए-स्तरीय बैठक में भाग लिया.’’ इसने कहा, ‘‘अपने संबोधन में, एनएसए अजीत डोभाल ने क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने में सीएससी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और सहयोग के विभिन्न स्तरों के तहत निरंतर जुड़ाव के महत्व पर प्रकाश डाला. सदस्यों ने 2024 के लिए गतिविधियों के रोडमैप पर भी सहमति व्यक्त की.’’ समझा जाता है कि बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्यों और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के तौर-तरीकों की समीक्षा की गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).