देश की खबरें | एनआरएआई को मुख्य कोचों का राष्ट्रीय शिविर आयोजित करने का आग्रह मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) को राइफल, पिस्टल और शॉटगन के मुख्य कोचों का ओलंपिक कोर समूह में शामिल निशानेबाजों का एक महीने का राष्ट्रीय शिविर आयोजित करने का आग्रह मिला है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 सितंबर भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) को राइफल, पिस्टल और शॉटगन के मुख्य कोचों का ओलंपिक कोर समूह में शामिल निशानेबाजों का एक महीने का राष्ट्रीय शिविर आयोजित करने का आग्रह मिला है।

एनआरएआई ने देश भर में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए अपने कोर समूह के लिए एक अगस्त से शुरू होने वाले अनिवार्य ट्रेनिंग शिविर को स्थगित कर दिया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली के प्रदेश बीजेपी कार्यालय में 17 लोग कोरोना संक्रमित : 15 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि स्वास्थ्य और सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए कोर समूह में शामिल निशानेबाज स्वयं ही डा. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस सुविधा को इस्तेमाल के लिए आठ जुलाई को दोबारा खोला गया।

एनआरएआई सचिव राजीव भाटिया ने पीटीआई को बताया, ‘‘हमें राष्ट्रीय शिविर शुरू करने के लिए मुख्य कोचों का आग्रह मिला है। वे चाहते हैं कि शिविर कम से कम एक महीने चले।’’

यह भी पढ़े | CM Pema Khandu Tests Positive For COVID-19: अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.

उन्होंने कहा, ‘‘एनआरएआई इस पर गौर कर रहा है। स्थिति को देखते हुए काफी पहलू हैं जिन पर शिविर शुरू करने से पहले गौर करने की जरूरत है।’’

मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेल 2006 में पांच स्वर्ण पदक जीतने वाले समरेश जंग भारतीय पिस्टल टीम के हाई परफोर्मेंस कोच हैं जबकि ओलंपियन दीपाल देशपांडे राष्ट्रीय राइफल कोच हैं।

ओलंपियन और पूर्व डबल ट्रैप एवं ट्रैप विशेषज्ञ मनशेर सिंह शॉटगन टीम के मुख्य कोच हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\