जरुरी जानकारी | एनपीएस, अटल पेंशन योजना के अंशधारकों की संख्या 5.33 करोड़ हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नयी पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत अंशधारकों की कुल संख्या इस साल चार जून तक 5.33 करोड़ पर पहुंच गयी।
नयी दिल्ली, 14 जून नयी पेंशन प्रणाली (एनपीएस) और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत अंशधारकों की कुल संख्या इस साल चार जून तक 5.33 करोड़ पर पहुंच गयी।
पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरपर्सन सुप्रतिम बंदोपाध्याय ने यह जानकारी दी।
वहीं, एनपीएस और एपीवाई के तहत चार जून, 2022 तक प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (एयूएम) 7,39,393 करोड़ रुपये थीं।
पीएफआरडीए के आंकड़े के अनुसार, एनपीएस के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या चार जून तक 22.98 लाख रही और एयूएम 21,876 करोड़ रुपये रहा। राज्य सरकार के कर्मचारियों का आधार 56.46 लाख और एयूएम 3,69,837 करोड़ रुपये रहा।
इसके अलावा, कॉरपोरेट क्षेत्र में अंशधारकों की संख्या 14.79 लाख और पेंशन श्रेणी में 23.61 लाख पर पंहुच गई।
इसके अलावा अटल पेंशन योजना के तहत अंशधारकों की संख्या चार जून, 2022 तक बढ़कर 3.73 करोड़ हो गई।
जतिन
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

