खेल की खबरें | अब कप्तान और कोच रोहित और द्रविड़ ने 2007 में पहली बातचीत को याद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राहुल द्रविड़ की कप्तानी में 2007 में भारत के लिये पदार्पण करने वाले रोहित शर्मा ने उस पल को याद करते हुए उम्मीद जताई कि आगे इस नयी साझेदारी से और सुखद यादें बनेंगी ।

जयपुर, 16 नवंबर राहुल द्रविड़ की कप्तानी में 2007 में भारत के लिये पदार्पण करने वाले रोहित शर्मा ने उस पल को याद करते हुए उम्मीद जताई कि आगे इस नयी साझेदारी से और सुखद यादें बनेंगी ।

आयरलैंड के खिलाफ पहला वनडे खेलने से लेकर अब तक रोहित ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी साख बनाई है । वहीं महान खिलाड़ी रहे द्रविड़ ने कोच के रूप में भारतीय क्रिकेट की नयी पौध तैयार करने में सूत्रधार की भूमिका निभाई है ।

दोनों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही टी20 श्रृंखला से पहले उस पहली मुलाकात को याद किया ।

द्रविड़ ने कहा ,‘‘ हम कल बस में इस पर बात कर रहे थे । समय कैसे पंख लगाकर उड़ जाता है । मैं रोहित को उससे भी पहले से जानता था जब हम मद्रास में एक चैलेंजर खेल रहे थे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हम सभी जानते थे कि रोहित खास है । वह बहुत खास प्रतिभाशाली था । मैने कभी यह नहीं सोचा था कि इतने साल बाद यूं उसके साथ काम करने का मौका मिलेगा । उसने भारतीय टीम के साथ और मुंबई इंडियंस के साथ इतने साल में जो हासिल किया, वह काबिले तारीफ है ।’’

रोहित ने कहा ,‘‘ जब 2007 में मेरा चयन हुआ था तो मुझे बेंगलोर में एक शिविर में उनसे बात करने का मौका मिला । बहुत कम बात की थी और मैं काफी नर्वस था । मैं अपनी उम्र के लोगों से ही इतनी बात नहीं कर पाता था तो इन लोगों की बात तो छोड़ ही दीजिये ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आयरलैंड में पहली बार उन्होंने मुझसे कहा कि मैं वह मैच खेल रहा हूं । मेरे लिये तो वह सपना सच होने जैसा था । उसके बाद से बहुत बात होती आई है । वह सब अच्छी यादें हैं और उम्मीद है कि आगे और भी बनेंगी । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस