देश की खबरें | अब कुछ चैनलों को कंपनियों के विज्ञापन को लेकर आमने-सामने आए थरूर और निशिकांत दुबे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के प्रमुख शशि थरूर और भाजपा सांसद एवं समिति के सदस्य निशिकांत दुबे सोमवार को एक बार फिर आमने-सामने आ गए, जब कांग्रेस सांसद ने कथित ‘जहरीले’ समाचार चैनलों को नामी कंपनियों द्वारा विज्ञापन दिए जाने पर सवाल खड़ा किया।
नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर संसद की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी समिति के प्रमुख शशि थरूर और भाजपा सांसद एवं समिति के सदस्य निशिकांत दुबे सोमवार को एक बार फिर आमने-सामने आ गए, जब कांग्रेस सांसद ने कथित ‘जहरीले’ समाचार चैनलों को नामी कंपनियों द्वारा विज्ञापन दिए जाने पर सवाल खड़ा किया।
थरूर की टिप्पणी पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता ने स्थायी समिति के मंच का दुरुपयोग किया है।
यह भी पढ़े | Madhyra Pradesh: इमरती देवी पर कमलनाथ की टिप्पणी ने पकड़ा तूल, BJP ने मामले की शिकायत महिला आयोग में की.
तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और कहा, ‘‘क्या प्रतिष्ठित कंपनियों को घृणा पैदा करने वाले चैनल पर विज्ञापन देना चाहिए?’’
उन्होंने विज्ञापन देने वाली कई कंपनियों के नाम भी लिए और सवाल किया, ‘‘क्या ये भी पारले की तरह नैतिक साहस जुटा पाएंगी?’’
यह भी पढ़े | Hathras Case: सीबीआई जांच के चलते किसानों की फसल हुई बर्बाद, सरकार से मांगा मुआवजा.
थरूर ने परोक्ष रूप से उस हालिया खबर का हवाला दिया, जिसमें बिस्कुट के नामी ब्रांड पारले के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया था कि ‘जहरीली सामग्री प्रसारित करने वाले’ कुछ चैनलों को यह कंपनी विज्ञापन नहीं देगी।
भाजपा सांसद और समिति के सदस्य दुबे ने थरूर की टिप्पणी पर आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि वह स्थायी समिति के प्रमुख के पद का दुरुपयोग कर रहे हैं तथा मीडिया का ध्यान खींचने के लिए लोकसभा अध्यक्ष के परामर्श का उल्लंघन कर रहे हैं।
इससे पहले जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवा के निलंबन और फेसबुक प्रकरण को लेकर भी इन दोनों सांसदों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा था।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)