कुड्डालोर (तमिलनाडु), तीन मार्च कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के एस अलागिरि ने बुधवार को कहा कि छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के सिलसिले में सीटों की साझेदारी के विषय में अब ‘गेंद द्रमुक के पाले में है।’
उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि दोनों की सहयोगी दलों के बीच बातचीत का दूसरा दौर समापन की दहलीज पर है तथा ऐसे विषयों पर प्रगति एक बार में नही हो सकती है तथा एक एक कदम कर आगे बढ़ा जा सकता है।
जब उनसे उनकी पार्टी द्वारा द्रमुक से मांगी गयी सीटों के एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी चीजों को लेकर अटकलें लगायी जा रही हैं और यह महत्वपूर्ण नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘गेंद उसके (द्रमुक) के पाले में है। अब द्रमुक को (सीटों के बंटवारे पर) निर्णय लेना है।’’
अलागिरि ने कहा कि कांग्रेस कितनी सीटों पर लडेगी, यह अभी तय किया जाना है।
हालांकि एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि कांगेस ने द्रमुक से जितनी सीटें मांगी थी, उससे वह पीछे नहीं हटी है।
वर्ष 2016 के विधानसभाचुनाव में कांग्रेस को 41 सीटें मिली थीं और उसने सात सीटें जीती थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY