जरुरी जानकारी | अब दिवाली तक पूरा नहीं हो पाएगा भारत के साथ एफटीए: ब्रिटिश व्यापार मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बेडनोच ने कहा है कि मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए भारत के साथ बातचीत अच्छी चल रही है लेकिन अब इसमें दिवाली की समयसीमा नहीं रह गयी है।

लंदन/नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बेडनोच ने कहा है कि मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए भारत के साथ बातचीत अच्छी चल रही है लेकिन अब इसमें दिवाली की समयसीमा नहीं रह गयी है।

वहीं भारत ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि परस्पर लाभ वाला यह करार ‘जल्द’ पूरा होगा। भारत ने कहा कि वह ऐसे मुक्त व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के लिए ब्रिटेन के साथ बातचीत कर रहा है जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो।

बेडनोच ने कहा है कि एफटीए के लिए भारत के साथ बातचीत अच्छी चल रही है लेकिन अब इसमें दिवाली की समयसीमा नहीं है।

दोनों देशों ने अप्रैल में एफटीए को पूरा करने के लिए दीपावली की समयसीमा तय की थी। हालांकि, कुछ मुद्दों पर दोनों देशों में मतभेदों को देखते हुए इस करार के नवंबर से आगे खिसकने की संभावना जताई जा रही है।

इधर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि एफटीए पर बातचीत चल रही है और दोनों देशों की इस समझौते में रूचि है। हम ऐसा एफटीए चाहते हैं जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक व्यापार वार्ता है... इसे व्यापार वार्ताकारों द्वारा निपटाया जाना चाहिए।’’

इस बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू