आईओसी अघ्यक्ष थॉमस बाक ने इस सप्ताह आईओसी कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद कहा, ‘‘ अगले साल कैसा माहौल होगा, हम नहीं जानते।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ ओलंपिक के लिए अंतिम परिदृश्य और अंतिम रूख क्या होगा, इसका ठोस जवाब देना अभी जल्दबाजी होगी।’’
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: ये 3 स्पिन गेंदबाज आईपीएल 2020 में अपने बल्ले से विपक्षी टीम को कर सकते हैं तहस-नहस.
चार वर्षों में होने वाले इन खेल आयोजन को लेकर कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए गठित जापान की कार्यबल की कई बैठकें हो चुकी है। इसके कुछ नतीजों के बारे में 24-25 सितंबर को पता चलेगा जब आईओसी और जापानी अधिकारी औपचारिक ऑनलाइन बैठकों में मुलाकात करेंगे।
तोक्यो ओलंपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकरी तोशीरो मुतो हालांकि साफ कर चुके है कि 23 जुलाई 2021 से प्रस्तावित इन खेलों के लिए टीके की जरूरत अनिवार्य नहीं होगी।
यह भी पढ़े | CPL 2020: शाहरुख खान की टीम ट्रिबैगो नाइट राइडर्स ने जीता खिताब, बादशाह खान ने ऐसे दी बधाई.
बाक को कोविड-19 की अधिक जांच और टीके के तैयार होने की संभावना से उम्मीद है कि इन खेलों का आयोजन होगा।
उन्होंने कहा, ‘‘ इससे खेलों की आयोजन समिति को काफी मदद मिलेगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ इन सब पर खेलों से पहले किसी स्तर पर हमें सही फैसला करना होगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY