जरुरी जानकारी | नथिंग ने सैमसंग के पूर्व कार्यकारी मनु शर्मा को भारत के लिए उपाध्यक्ष, प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लंदन स्थित प्रौद्योगिकी कंपनी, नथिंग ने सैमसंग मोबाइल के पूर्व वरिष्ठ कार्यकारी मनु शर्मा को अपने भारतीय परिचालन की देखरेख के लिए अपना उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक नियुक्त् किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 फरवरी लंदन स्थित प्रौद्योगिकी कंपनी, नथिंग ने सैमसंग मोबाइल के पूर्व वरिष्ठ कार्यकारी मनु शर्मा को अपने भारतीय परिचालन की देखरेख के लिए अपना उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक नियुक्त् किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

शर्मा भारत में कंपनी के विकास, व्यवसाय विकास और परिचालन का काम संभालेंगे।

नथिंग के सीईओ और सह-संस्थापक पेई ने एक बयान में कहा, "हम विकासमान नथिंग की टीम में मनु का स्वागत करते हैं। वह भारत में उपभोक्ता प्रौद्योगिकी उद्योग के गहन ज्ञान और समझ के साथ एक अनुभवी व्यवसायिक प्रतिनिधि हैं। अपने कामकाज के स्थापित रिकॉर्ड और अनुभव के साथ, भारत में व्यवसाय के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’’

वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई के इस नए उद्यम ने शर्मा की भर्ती के साथ भारत के परिचालन के लिए एक टीम बनाना शुरू कर दिया है।

उन्होंने भारत में सैमसंग मोबाइल और हेवलेट-पैकर्ड के साथ दो दशकों से अधिक समय तक काम किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\