जरुरी जानकारी | मेरे लिए काम के घंटे नहीं, काम की गुणवत्ता महत्वपूर्णः आकाश अंबानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

मुंबई, 28 फरवरी रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि उनके लिए किसी दफ्तर में बिताए गए कामकाजी घंटों से ज्यादा काम की गुणवत्ता मायने रखती है।

अंबानी की यह टिप्पणी प्रति सप्ताह कार्यस्थल पर बिताए जाने वाले घंटों की संख्या को लेकर जारी बहस के बीच आई है।

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे ने कहा कि काम और परिवार दोनों ही उनके जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकताएं हैं और किसी व्यक्ति के लिए जीवन में अपनी प्राथमिकताओं को जानना बहुत महत्वपूर्ण है।

आकाश अंबानी ने यहां 'मुंबई टेक वीक' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "मैं इसके बारे में (काम पर बिताए जाने वाले समय के बारे में) समय और घंटों की मात्रा के लिहाज से नहीं सोचता। यह आपके हर दिन किए जाने वाले काम की गुणवत्ता के बारे में है।"

भारतीय कंपनी जगत के अधिकारियों ने हाल के दिनों में कामकाजी घंटों को लेकर अलग-अलग राय जताई है। किसी ने हफ्ते में 90 घंटे तक काम करने और परिवार की जगह काम को प्राथमिकता देने की वकालत की तो किसी ने उन घंटों से मिलने वाले परिणामों के पक्ष में बात की है। वहीं एक तबका प्रति सप्ताह 50 घंटे से कम काम करने के पक्ष में है।

अंबानी ने कहा कि उनकी कंपनी ने कृत्रिम मेधा (एआई) के मोर्चे पर मार्गदर्शन के लिए 1,000 से अधिक डेटा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और इंजीनियरों की एक टीम बनाई है।

उन्होंने कहा कि कंपनी जामनगर में एक गीगावाट क्षमता का डेटा सेंटर भी बना रही है, जो देश की एआई यात्रा में मदद करेगा। इसके अलावा कंपनी व्यापक परिवेश के लाभ के लिए ग्राफिक प्रसंस्करण इकाई (जीपीयू) की पेशकश पर भी विचार कर रही है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\