एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को समर्थन न देना पुरानी नीति : अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को समर्थन देने से इनकार करना वाशिंगटन की पुरानी नीति है।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को समर्थन न देना पुरानी नीति : अमेरिका
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 20 दिसंबर अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को समर्थन देने से इनकार करना वाशिंगटन की पुरानी नीति है।

यह टिप्पणी बाइडन प्रशासन की ओर से पाकिस्तान सरकार के स्वामित्व वाली प्रमुख एयरोस्पेस और रक्षा एजेंसी-राष्ट्रीय विकास परिसर (एनडीसी) पर प्रतिबंध लगाने के एक दिन बाद आई है।

विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह इनकार पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के संबंध में हमारी चिंताओं पर आधारित हैं, लेकिन इनसे अन्य क्षेत्रों में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मौजूद व्यापक सहयोग प्रभावित नहीं होता।’’

अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में योगदान देने के आरोप में चार पाकिस्तानी कंपनियों पर बुधवार को प्रतिबंध लगाया था। इनमें इस्लामाबाद स्थित एनडीसी के अलावा कराची स्थित अख्तर एंड संस प्राइवेट लिमिटेड, एफिलिएट्स इंटरनेशनल और रॉकसाइड एंटरप्राइज शामिल हैं।

एक सवाल के जवाब में पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिका वैश्विक परमाणु अप्रसार व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और पाकिस्तान इसमें एक महत्वपूर्ण भागीदार है। हालांकि, हम पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के बारे में अपनी चिंताओं के बारे में स्पष्ट और सुसंगत रहे हैं। पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को समर्थन देने से इनकार करना अमेरिका की पुरानी नीति रहा है।’’

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘विदेश विभाग हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए प्रतिबंधों और अन्य उपायों का इस्तेमाल करना जारी रखेगा। विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि प्रसारक अमेरिकी निर्यातकों और वित्तीय प्रणालियों का दुरुपयोग न कर सकें। हमें उम्मीद है कि हम इन मुद्दों पर पाकिस्तान सरकार के साथ रचनात्मक बातचीत जारी रखेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2024 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).