खेल की खबरें | बायो-बबल में रहना आसान नहीं, मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है: वकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच और पूर्व कप्तान वकार यूनिस कोविड-19 महामारी के बीच जैव सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) में अंतरराष्ट्रीय या घरेलू स्तर पर क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हैं।

कराची, 16 अक्टूबर पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच और पूर्व कप्तान वकार यूनिस कोविड-19 महामारी के बीच जैव सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) में अंतरराष्ट्रीय या घरेलू स्तर पर क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हैं।

वकार ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता है कि अगर पाकिस्तान ने कोविड​​-19 की मौजूदा स्थिति में अधिक समय तक खेलना जारी रखा तो कई खिलाड़ियों को मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़े | MI vs KKR 32nd IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच कैसे रहे हैं आंकड़ें.

उन्होंने आगाह करते हुए कहा, ‘‘ खिलाड़ियों या अधिकारियों के लिए जैव-सुरक्षित माहौल में इतना समय व्यतीत करना आसान नहीं है और यह उनके मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।’’

बीमारी से बचने के लिए प्रतिस्पर्धा के दौरान खिलाड़ी बाहरी दुनिया से अलग बायो-बबल में रहते है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट बोर्ड का गंभीरता से खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे को देखना चाहिये।

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch MI vs KKR Live Match: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें.

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्थिति सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट के साथ नहीं है बल्कि यह चिंता पूरी क्रिकेट दुनिया की है।’’

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए लंबे समय तक पृथकवास और जैव सुरक्षित माहौल में समय बिताना मुश्किल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\