गाजीपुर कुक्कुट बाजार से लिए गए सभी नमूनों में बर्ड फ्लू नहीं होने की पुष्टि हुई है: अधिकारी
एशिया के सबसे बड़े गाजीपुर कुक्कुट बाजार से लिए गए सभी 100 नमूनों में बर्ड फ्लू नहीं होने की पुष्टि हुई है. राष्ट्रीय राजधानी में कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के तीन दिन बाद ये परिणाम आए हैं. संजय झील में सोमवार को बत्तखों को मारा गया, जहां कई बत्तखें मृत पाई गई थीं.
नयी दिल्ली, 14 जनवरी: एशिया के सबसे बड़े गाजीपुर कुक्कुट बाजार से लिए गए सभी 100 नमूनों में बर्ड फ्लू नहीं होने की पुष्टि हुई है. राष्ट्रीय राजधानी में कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के तीन दिन बाद ये परिणाम आए हैं. कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को शहर के बाहर से लाए जाने वाले प्रसंस्कृत एवं पैकेटबंद ‘चिकन’ की बिक्री पर रोक लगा दी थी. सरकार ने एहतियात के ताौर पर 10 दिन के लिए पोल्ट्री बाजार भी बंद कर दिया था.
पशुपालन इकाई के वरिष्ठ अधिकारी राकेश सिंह ने कहा, "बुधवार को 104 नमूनों के परिणाम आए. इनमें 100 नमूने गाजीपुर मंडी में 35 पोल्ट्री पक्षियों के थे. सभी नमूनों के संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है." उन्होंने कहा, "इसका अर्थ यह हुआ कि दिल्ली में पोल्ट्री पक्षियों में एवियन इंफ्लूएंजा नहीं फैला है." सिंह ने बताया कि इसके अलावा, बगुलों के चार नमूने हस्तसाल पार्क से लिए गए थे और इनमें संक्रमण की पुष्टि होने की आशंका है. उन्होंने बताया कि ये नमूने जांच के लिए जालंधर स्थित प्रयोगशाला से भोपाल भेजे गए हैं.
यह भी पढ़ें: बर्ड फ्लू: दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने पोल्ट्री या प्रसंस्कृत 'चिकन' की बिक्री पर लगाई रोक
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू की स्थिति को देखते हुए दिल्ली के तीनों नगर निगमों ने दुकानों और रेस्तरां के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत 'चिकन' बेचने तथा रखने पर बुधवार को तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी. अधिकारियों ने पहले कहा था कि कि मयूर विहार फेज-3, संजय झील और द्वारका सेक्टर नौ से लिए गए 10 नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी. संजय झील में सोमवार को बत्तखों को मारा गया, जहां कई बत्तखें मृत पाई गई थीं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

