खेल की खबरें | नार्दर्न वारियर्स और कलंदर्स की आसान जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान निकोलस पूरण के तूफानी अर्धशतक और वायने पर्नेल की शानदार गेंदबाजी से नार्दर्न वारियर्स ने अबुधाबी टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली बुल्स को 32 रन से हराया।

अबुधाबी, 31 जनवरी कप्तान निकोलस पूरण के तूफानी अर्धशतक और वायने पर्नेल की शानदार गेंदबाजी से नार्दर्न वारियर्स ने अबुधाबी टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिल्ली बुल्स को 32 रन से हराया।

नार्दर्न वारियर्स ने पूरण के 21 गेंदों पर 54 रन तथा रोवमैन पावेल (आठ गेंदों पर नाबाद 24) और फैबियन एलन (10 गेंदों पर नाबाद 28) के उपयोगी योगदान से निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट पर 137 रन बनाये।

इसके जवाब में दिल्ली बुल्स की टीम सात विकेट पर 105 रन ही बना पायी। उसकी तरफ से रवि बोपारा ने 15 गेंदों पर 36 रन बनाये। वारियर्स की तरफ वायने पर्नेल ने 15 रन देकर तीन और रेयाड एमरिट ने 25 रन देकर दो विकेट लिये।

एक अन्य मैच में शाहिद अफरीदी की शानदार गेंदबाजी की मदद से कलंदर्स ने टीम अबुधाबी को नौ विकेट से पराजित किया।

टीम अबुधाबी ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पांच विकेट पर 100 रन बनाये। उसकी तरफ से जो क्लार्क ने 34 रन बनाये। अफरीदी ने 16 रन देकर दो विकेट लिये।

कलंदर्स की टीम ने 8.2 ओवर में एक विकेट पर 104 रन बनाकर जीत दर्ज की। उसकी तरफ से टॉम बैंटन ने 30, शार्जील खान ने नाबाद 40 और कप्तान सोहेल अख्तर ने नाबाद 27 रन बनाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज