खेल की खबरें | नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने ओडिशा एफसी को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अलादीन अजराई के शानदार दो गोल और गिलर्मो फर्नांडीज के गोल की मदद से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के रोमांचक मैच में ओडिशा एफसी को 3-2 से हरा दिया।
गुवाहाटी, तीन नवंबर अलादीन अजराई के शानदार दो गोल और गिलर्मो फर्नांडीज के गोल की मदद से नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के रोमांचक मैच में ओडिशा एफसी को 3-2 से हरा दिया।
ओडिशा के लिए हुगो बोमोस और डिएगो मौरिसियो ने गोल किये।
अजराई ने 12वें और 40वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी।
पर ओडिशा के लिए बोमोस ने 60वें मिनट में गोल दागा और स्कोर 2-1 कर दिया।
नॉर्थईस्ट यूनाईटेड के लिए फर्नांडिज ने 11 मिनट बाद तीसरा गोल दागा।
मौरिसियो ने 83वें मिनट में गोल कर ओडिशा के लिए हार का अंतर कम किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
Tags
संबंधित खबरें
AI Summit Protest Case: दिल्ली कोर्ट का पुलिस को निर्देश, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत अन्य आरोपियों को दें FIR की कॉपी
UPSC CSE 2026: बड़ी राहत! तकनीकी खराबी के बाद यूपीएससी ने बढ़ाई आवेदन की तारीख, अब 27 फरवरी तक भर सकेंगे फॉर्म
Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, कोहाट में DSP और इंस्पेक्टर समेत 7 की मौत; पुलिस वाहन को फूंका
CUET UG 2026: एनटीए ने फिर खोला रजिस्ट्रेशन पोर्टल, 26 फरवरी तक आवेदन का आखिरी मौका; जानें पूरी प्रक्रिया
\