एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया : दक्षिण कोरिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका और दक्षिण कोरिया एशियाई प्रायद्वीप में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम से बढ़ते खतरे के मद्देनजर यह संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।

विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया : दक्षिण कोरिया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिका और दक्षिण कोरिया एशियाई प्रायद्वीप में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम से बढ़ते खतरे के मद्देनजर यह संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि पश्चिमी शहर ताइकॉन से दागी गई इस मिसाइल ने उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर समुद्र की गोद में समाने से पहले खुले आसमान में उड़ान भरी।

हालांकि, दक्षिण कोरियाई सेना ने अभी इस परीक्षण के बारे में कोई और विवरण साझा नहीं किया है, जिसमें मिसाइल का प्रकार, खूबियां और मारक क्षमता, आदि शामिल है।

उत्तर कोरिया ने इस साल अपनी मिसाइल परीक्षण गतिविधियां तेज कर दी हैं। वर्ष 2022 में वह अब तक 30 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है, जिसमें 2017 के बाद पहली बार एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल की आजमाइश भी शामिल है।

यह मिसाइल प्रक्षेपण ऐसे समय में किया गया है, जब अमेरिका का परमाणु चालित विमानवाहक पोत यूएसएस रोनाल्ड रीगन और उसका एक लड़ाकू दस्ता संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए दक्षिण कोरिया पहुंचा है।

इस बीच, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने एक बयान जारी कर कहा कि हालांकि, परीक्षण से तत्काल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन तोक्यो उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण के बारे में जानकारी जुटाने और जहाजों व विमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की ‘पूरी कोशिश’ कर रहा है।

उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम से बढ़ते खतरे का मुद्दा अगले हफ्ते सोल की यात्रा पर जा रहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की द्विपक्षीय मुलाकातों का मुख्य एजेंडा भी हो सकता है। हैरिस तोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दक्षिण कोरिया रवाना होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2022 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).