विदेश की खबरें | उ.कोरिया ने रूस के साथ सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया, कहा-पुतिन जल्द करेंगे दौरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के साथ अपने टकराव के बीच दोनों देश आपसी सहयोग मजबूत करने पर काम कर रहे हैं। पिछले हफ्ते मॉस्को में पुतिन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ उत्तर कोरियाई विदेश मंत्री चो सोन हुई की बैठक के बाद उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय ने पुतिन की यात्रा का उल्लेख किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिका के साथ अपने टकराव के बीच दोनों देश आपसी सहयोग मजबूत करने पर काम कर रहे हैं। पिछले हफ्ते मॉस्को में पुतिन और रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ उत्तर कोरियाई विदेश मंत्री चो सोन हुई की बैठक के बाद उत्तर कोरियाई विदेश मंत्रालय ने पुतिन की यात्रा का उल्लेख किया।

सरकारी मीडिया ने मंत्रालय के बयान का हवाला देते हुए कहा कि दोनों देश अमेरिका के खिलाफ एकजुट मोर्चा बनाने के अपने प्रयासों के संदर्भ में ‘‘नयी बहु-ध्रुवीकृत अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था’’ स्थापित करने के लिए रूस के साथ आगे रणनीतिक और सामरिक सहयोग पर सहमत हुए।

पुतिन ने सितंबर में रूस के सुदूर पूर्व में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपनी मुलाकात के दौरान किसी सुविधाजनक समय पर उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग का दौरा करने की इच्छा व्यक्त की थी।

यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में पुतिन का खुले तौर पर समर्थन करने वाले दुनिया के कुछ नेताओं में से एक किम राजनयिक अलगाव से बाहर निकलने के प्रयास में रूस के साथ अपने संबंधों को बढ़ा रहे हैं।

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक अलग बयान में देश के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण को लेकर एक आपात बैठक बुलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की निंदा की।

मंत्रालय ने कहा कि 14 जनवरी को किया गया परीक्षण अपनी रक्षा क्षमताओं में सुधार के लिए देश की नियमित गतिविधियों में से एक था और इससे उसके पड़ोसियों को कोई खतरा नहीं है।

सरकारी मीडिया द्वारा प्रकाशित टिप्पणियों में उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चो सोन और रूसी अधिकारियों ने अपनी बैठकों में ‘‘दोनों देशों के हितों की रक्षा में रणनीतिक और सामरिक सहयोग मजबूत करने और एक नयी बहु-ध्रुवीय अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था स्थापित करने की दृढ़ इच्छाशक्ति’’ जतायी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\