विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने लोगों को फांसी दी, प्योंगयांग को बंद किया : दक्षिण कोरिया की एजेंसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सांसदों ने नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (एनआईएस) की निजी बैठक में शामिल होने के बाद संवाददाताओं को बताया कि किम सरकार ने विदेशों में अपने राजनयिकों को आदेश दिया है कि ऐसे किसी भी काम से बचें जो अमेरिका को उकसाता है क्योंकि वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के उत्तर कोरिया के प्रति संभावित नये रूख को लेकर चिंतित है।

सांसदों ने नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (एनआईएस) की निजी बैठक में शामिल होने के बाद संवाददाताओं को बताया कि किम सरकार ने विदेशों में अपने राजनयिकों को आदेश दिया है कि ऐसे किसी भी काम से बचें जो अमेरिका को उकसाता है क्योंकि वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के उत्तर कोरिया के प्रति संभावित नये रूख को लेकर चिंतित है।

सांसद हा टाई-क्यूंग ने एनआईएस के हवाले से बताया कि किम महामारी और इसके आर्थिक प्रभाव को लेकर ‘‘काफी गुस्से’’ में हैं और ‘‘विवेकहीन कदम’’ उठा रहे हैं।

यह भी पढ़े | संयुक्त राष्ट्र में ईरान ने कहा- अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों ने COVID19 के खिलाफ लड़ाई को किया कमजोर.

उन्होंने कहा कि एनआईएस ने सांसदों को बताया कि उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग में पिछले महीने एक हाई प्रोफाइल मनी चेंजर को फांसी पर चढ़ा दिया। उस व्यक्ति को विनिमय की गिरती दर का दोषी पाते हुए फांसी पर चढ़ाया गया।

उन्होंने एनआईएस के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया ने अगस्त में एक बड़े अधिकारी को विदेशों से आयातित माल के प्रतिबंध के सरकारी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में फांसी पर चढ़ाया। दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें हुए 6.08 करोड़, अब तक 1.42 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

एनआईएस ने सांसदों को बताया कि उत्तर कोरिया ने समुद्री जल को वायरस से संक्रमित होने से बचाने के लिए मछली मारने और नमक उत्पादन पर भी प्रतिबंध लगा दिया।

उत्तर कोरिया ने हाल में वायरस की चिंता के मद्देनजर प्योंगयांग और उत्तरी जांगांग प्रांत में लॉकडाउन लगा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू