विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने दो और बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में बताया कि दक्षिण कोरियाई सेना को शुक्रवार को तड़के चार बज कर करीब 32 मिनट पर उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से मिसाइल प्रक्षेपण किए जाने के बारे में पता लगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में बताया कि दक्षिण कोरियाई सेना को शुक्रवार को तड़के चार बज कर करीब 32 मिनट पर उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से मिसाइल प्रक्षेपण किए जाने के बारे में पता लगा।

उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरियाई सेना ने निगरानी बढ़ा दी है और अमेरिका के साथ करीबी समन्वय में चाकचौबंद तैयारियां की गई हैं।

उत्तर कोरिया द्वारा यह प्रक्षेपण अमेरिका द्वारा दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास के तहत कोरियाई प्रायद्वीप में परमाणु क्षमता से लैस बमवर्षक विमान और अत्याधुनिक लड़ाकू जेट उड़ाए जाने के तीन दिन बाद किया गया है।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह सैन्य अभ्यास परमाणु हथियारों सहित सभी उपलब्ध सैन्य क्षमताओं के साथ अपने एशियाई सहयोगी की रक्षा करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने से जुड़े एक द्विपक्षीय समझौते का हिस्सा था।

उत्तर कोरियाई अधिकारी अमेरिका और दक्षिण कोरिया द्वारा इस तरह के सैन्य अभ्यास को आक्रमण के पूर्वाभ्यास के रूप में देखते हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी