एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | उत्तरी कोरिया ने सीमा पर तोप के गोले दागे : दक्षिण कोरिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कोरिया के चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि तनाव को घटाने के लिए वर्ष 2018 में हुए अंतर कोरिया संधि के तहत उत्तरी हिस्से में बने बफर जोन में संदिग्ध गोले दागे। हालांकि, दक्षिण कोरियाई सीमा में इन गोलों के गिरने की तत्काल कोई खबर नहीं आई है।

विदेश की खबरें | उत्तरी कोरिया ने सीमा पर तोप के गोले दागे : दक्षिण कोरिया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दक्षिण कोरिया के चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि तनाव को घटाने के लिए वर्ष 2018 में हुए अंतर कोरिया संधि के तहत उत्तरी हिस्से में बने बफर जोन में संदिग्ध गोले दागे। हालांकि, दक्षिण कोरियाई सीमा में इन गोलों के गिरने की तत्काल कोई खबर नहीं आई है।

अभी तक यह तय नहीं है कि यह घटना कब हुई और इस संबंध में विस्तृत जानकारी भी साझा नहीं की गई है।

दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि गोले दागने के बाद उत्तरी कोरिया को मौखिक चेतावनी दी गई कि वह समझौते का अनुपालन करे। ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ की ओर से जारी बयान के मुताबिक दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनएएं उत्तर कोरिया की सैन्य गतिविधियों पर करीब से नजर रखने के साथ-साथ किसी ‘संभावित आपात स्थिति’ का जवाब देने के लिए भी अपनी भी मजबूत कर रही हैं।

तटीय शहर चीयोवान के नजदीक दक्षिण कोरिया द्वारा सोमवार से बुधवार को प्रस्तावित सैन्य अभ्यास के जवाब में संभवत: उत्तर कोरिया की ओर से यह कार्रवाई की गई।

प्योंगयोग की यह कार्रवाई अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान की ओर से सांकेतिक रूप से उत्तर कोरिया के लोगों और संस्थानों पर प्रतिबंध लागने की घोषणा के बाद हुई है। तीनों देशों ने प्रतिबंधित लोगों और संस्थानों पर उत्तर कोरिया की परमाणु हथियार और मिसाइल कार्यक्रम की गैरकानूनी वित्तीय मदद का आरोप लगाया है।

उत्तर कोरिया ने तीन नवंबर को पूर्वी तटीय सीमा के अपने हिस्से के बफर जोन में करीब 80 गोले दागने के बाद पहली बार यह कार्रवाई की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2022 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).