विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया ने यूक्रेन युद्ध के बीच रूस को हथियार भेजने की खबरों को किया खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकारी मीडिया में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने रूस को हथियार निर्यात करने से संबंधित अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट को उत्तर कोरिया की छवि खराब करने की कोशिश करार दिया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सरकारी मीडिया में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने रूस को हथियार निर्यात करने से संबंधित अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट को उत्तर कोरिया की छवि खराब करने की कोशिश करार दिया है।

उत्तर कोरिया के एक रक्षा अधिकारी ने सरकारी मीडिया को दिए बयान में अमेरिका को ‘‘गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियां’’ करने से बचने और ‘‘अपना मुंह बंद रखने’’ की हिदायत दी।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के माध्यम से दावा किया था कि रूस, उत्तर कोरिया से हथियार खरीदने की योजना पर काम कर रहा है जिसमें बड़े पैमाने पर गोला-बारूद व रॉकेट शामिल हैं।

रूस को उत्तर कोरियाई हथियारों का निर्यात देश से हथियारों के आयात-निर्यात पर प्रतिबंध लगाने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन होगा।

हालांकि, अधिकारी ने जोर देकर कहा कि उत्तर कोरिया ने ‘‘अमेरिका व उसके सहयोगियों’’ द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में देश के खिलाफ लगाए गए ‘‘गैरकानूनी’’ प्रतिबंधों को कभी मान्यता नहीं दी है।

सरकारी मीडिया को दिए बयान के मुताबिक, उत्तर कोरियाई अधिकारी ने कहा कि सैन्य उपकरणों का आयात-निर्यात ‘‘एक संप्रभु राष्ट्र का विशिष्ट कानूनी अधिकार’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, हम इस मौके पर यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि हमने पहले कभी रूस को हथियार या गोला-बारूद नहीं दिए और न ही हमारी भविष्य में ऐसा करने की कोई योजना है।’’

मीडिया की खबरों में इस अधिकारी की पहचान रक्षा मंत्रालय के सामान्य उपकरण ब्यूरो के उपमहानिदेशक बताई गई है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका द्वारा फैलाई जा रही अफवाह कहां पनपी, लेकिन इसका मकसद केवल उत्तर कोरिया की छवि को खराब करना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज