उत्तर कोरिया ने समुद्री सीमा पर दक्षिण कोरिया के अंधाधुंध सैन्य अभ्यास की आलोचना
उत्तर कोरिया के सैन्य मंत्रालय ने बयान में आरोप लगाया कि दक्षिण कोरिया ने बुधवार को पश्चिमी समुद्री सीमा पर लड़ाकू विमान और युद्धपोत से सैन्य अभ्यास किया।
दोनों के बीच नयी तकरार जमीनी सीमा पर गोलीबारी के करीब पांच दिन बाद हुई है। जमीनी सीमा पर गोलीबारी के विवाद पर दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने पहले गोलीबारी शुरू की। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था परंतु कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव को इसने एक बार फिर बढ़ा दिया है।
उत्तर कोरिया के सैन्य मंत्रालय ने बयान में आरोप लगाया कि दक्षिण कोरिया ने बुधवार को पश्चिमी समुद्री सीमा पर लड़ाकू विमान और युद्धपोत से सैन्य अभ्यास किया।
उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने कहा, ‘‘दक्षिण कोरिया काइस तरह के युद्धोन्मादी कदम सैन्य टकराव का चरम है।’’
उत्तर कोरिया ने कहा, ‘‘ यह उकसावे की कार्रवाई है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और इसपर हमारी तरफ से प्रतिक्रिया देने की जरूरत है।’’
बयान के मुताबिक दक्षिण कोरिया का सैन्याभ्यास 2018 समझौते का उल्लंघन है और दोनों देशों को जमीनी और समुद्री सीमा पर तनाव कम करने के लिए गोलीबारी बंद करनी चाहिए।
दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने उत्तर कोरिया के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सैन्य अभ्यास से समझौते का उल्लंघन नहीं हुआ क्योंकि यह पश्चिमी जल सीमा से करीब 300 किलोमीटर दूर किया गया था।
मंत्रालय के अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि दक्षिण कोरिया 2018 के समझौते का उल्लंघन किए बिना अपनी सैन्य तैयारी को चाकचौबंद रख रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

