एजेंसी न्यूज

कर्नाटक में पाबंदियों में ढील देने से जनजीवन होने लगा सामान्य

केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी जोनों में औद्योगिक गतिविधियों, निर्माण कार्यों, गैर जरूरी दुकानों, ई-कॉमर्स, कूरियर और डाक सेवाओं के माध्यम से जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, बैंकिंग और कृषि गतिविधियों, चारपहियों एवं दोपहियों वाहनों की आवाजाही, मालवाहक वाहनों की एक दूसरे राज्यों में आवाजाही को अनुमति दी गयी जबकि बसों को चलने की इजाजत बस ग्रीन और ओरेंज जोनों में ही दी गयी।

कर्नाटक में पाबंदियों में ढील देने से जनजीवन होने लगा सामान्य
जमात

बेंगलुरु, चार मई लॉकडाउन के तीसरे चरण में कर्नाटक में सोमवार को कोविड-19 जनित पाबंदियों में ढील देने से जनजीवन सामान्य स्थिति की ओर लौटने लगा।

केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुसार सभी जोनों में औद्योगिक गतिविधियों, निर्माण कार्यों, गैर जरूरी दुकानों, ई-कॉमर्स, कूरियर और डाक सेवाओं के माध्यम से जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, बैंकिंग और कृषि गतिविधियों, चारपहियों एवं दोपहियों वाहनों की आवाजाही, मालवाहक वाहनों की एक दूसरे राज्यों में आवाजाही को अनुमति दी गयी जबकि बसों को चलने की इजाजत बस ग्रीन और ओरेंज जोनों में ही दी गयी।

उसके अलावा निर्धारित दुकानों पर शराब की बिक्री की भी मंजूरी दी गयी।

पुलिस ने बताया कि आम नागरिकों के लिए सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक ही वाहनों को चलाने की इजाजत दी गयी।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने ट्वीट किया, ‘‘कल (सोमवार) से आपको सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बेंगलुरु में इधर-उधर आने जाने के लिए पास की जरूरत नहीं होगी।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक यदि आपके पास पास है तो भी आपको आने-जाने नहीं दिया जाएगा , चिकित्सा और जरूरी सेवाएं अपवाद होंगी। चेकप्वाइंट बने रहेंगे और आपसे पहचानपत्र दिखाने के लिए कहा जा सकता है। कृपया जिम्मेदार बनिए।’’

पाबंदियां हटने के बाद बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में बड़ीं संख्या में गाड़ियां नजर आयीं। कुछ क्षेत्रों में जाम भी लग गय।

यहां मुख्य व्यापारिक क्षेत्र चिकपेट में कुछ गतिविधियां नजर आयीं।

सार्वजनिक वाहनों पर प्रतिबंध जारी रहने से, भीड़भाड़ वाले इन साधनों में कम लोग ही दिखें।

शहर और राज्य के अन्य हिस्सों में शराब की कुछ चुनिंदा दुकानें खुली और कई स्थानों पर लोगों की भीड़ देखी गयी।

इस बीच मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को घोषणा की कि प्रवासी मजदूरों के लिए मुफ्त बस सेवा बृहस्पतिवार तक के लिए बढ़ा दी गयी है।

एक सरकारी बयान के अनुसार रविवार को कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों से करीब 30,000लोग अपने शहरों एवं गावों की ओर गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).