एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हो गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को राज्य के कुछ जिलों में शुक्रवार तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में भारी बारिश से सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित

कोलकाता, 26 सितंबर पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हो गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को राज्य के कुछ जिलों में शुक्रवार तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की और उसके बाद चार दिनों तक छिटपुट से लेकर भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग ने दार्जीलिंग, कलिमपोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों में एक-दो स्थानों पर शुक्रवार की सुबह तक बहुत भारी बारिश से मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी दी है।

विभाग ने बताया कि कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में शुक्रवार की सुबह तक भारी बारिश होने की संभावना है।

कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में रातभर हुई सामान्य से भारी बारिश के कारण सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।

रात भर हुई बारिश के कारण बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल और कार्यालय जाने वालों को अपने अपने गंतव्य तक पहुंचने में खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

बुधवार को सुबह से हो रही बारिश के कारण कोलकाता और पास के सॉल्ट लेक की कुछ सड़कें जलमग्न हो गईं और सार्वजनिक परिवहन की आवाजाही सामान्य से कम हो गई।

मौसम विभाग ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों के भीतर सॉल्ट लेक में 109 मिलीमीटर (मिमी) जबकि इसी अवधि में कोलकाता में 66 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विभाग के मुताबिक, उत्तरी बंगाल की पहाड़ियों में इस अवधि के दौरान काफी बारिश हुई। कलिमपोंग में 107 मिमी बारिश दर्ज की गयी जबकि दार्जीलिंग में 103 मिमी बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2024 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).