देश की खबरें | अनुचित व्यवहार के लिये कतई बर्दाश्त न करने की नीति : सीबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हाल में जीएसटी एवं सीमा शुल्क विभाग से प्रतिनियुक्ति पर एजेंसी में आए एक अधिकारी को सोमवार को उनकी मूल सेवा में वापस भेज दिया गया।

नयी दिल्ली, 16 मई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हाल में जीएसटी एवं सीमा शुल्क विभाग से प्रतिनियुक्ति पर एजेंसी में आए एक अधिकारी को सोमवार को उनकी मूल सेवा में वापस भेज दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि उक्त अधिकारी पर अपने फरीदाबाद स्थित आवास के पास सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर झगड़ा करने के बाद यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि आशीष सोलंकी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई उनके “अनुचित व्यवहार” को सीबीआई के शीर्ष अधिकारियों के संज्ञान में लाए जाने के तुरंत बाद की गई थी। उन्होंने कहा कि यह अपने अधिकारियों के दुर्व्यवहार के प्रति एजेंसी की कतई बर्दाश्त न करने नीति का हिस्सा है।

सोलंकी मुख्य आयुक्त जीएसटी और सीमा शुल्क, गुवाहाटी के कार्यालय से प्रतिनियुक्ति पर अप्रैल में एक निरीक्षक के तौर पर सीबीआई में शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा कि उन्हें हाल में केंद्रीय एजेंसी की बैंक प्रतिभूति और धोखाधड़ी शाखा आवंटित की गई थी। उन्होंने बताया कि पता चला कि वह फरीदाबाद रह रहे थे जहां रविवार रात वह कथित तौर पर पार्टी कर रहे थे, तभी सुरक्षा गार्डों ने उनसे शोर न करने को कहा।

उन्होंने कहा कि आरोप है कि सोलंकी ने न केवल सुरक्षा कर्मचारियों के साथ बल्कि स्थानीय पुलिस के साथ भी मारपीट की। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने सोलंकी को सुबह गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि जब दोपहर में सीबीआई के शीर्ष अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया गया, तो उन्हें तुरंत उनकी मूल सेवा जीएसटी और सीमा शुल्क, गुवाहाटी के मुख्य आयुक्त कार्यालय वापस भेजने के आदेश जारी किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\