एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | गैर-खाद्य ऋण की वृद्धि दर मई में घटकर 6.8 प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गैर-खाद्य ऋण की वृद्धि दर मई महीने में घटकर 6.8 प्रतिशत पर आ गई, जो इससे पिछले साल के समान महीने में 11.4 प्रतिशत रही थी। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

जरुरी जानकारी | गैर-खाद्य ऋण की वृद्धि दर मई में घटकर 6.8 प्रतिशत पर

मुंबई, 30 जून गैर-खाद्य ऋण की वृद्धि दर मई महीने में घटकर 6.8 प्रतिशत पर आ गई, जो इससे पिछले साल के समान महीने में 11.4 प्रतिशत रही थी। रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

आंकड़ों के अनुसार 22 मई, 2020 को बढ़ा हुआ बकाया गैर-खाद्य ऋण 90.3 लाख करोड़ रुपये था। 24 मई, 2019 को यह 84.51 लाख करोड़ रुपये पर था।

यह भी पढ़े | SBI ग्राहक ध्यान दें! 1 जुलाई से ATM से कैश निकालना हो जाएगा महंगा, यहां पढ़ें डिटेल्स.

इससे पहले अप्रैल में गैर-खाद्य ऋण की वृद्धि दर सालाना आधार पर घटकर 7.3 प्रतिशत रही थी, जो इससे पिछले साल के समान महीने में 11.9 प्रतिशत पर थी।

उद्योगों को बैंक ऋण की वृद्धि मई में घटकर 1.7 प्रतिशत रह गई, जो इससे पिछले साल के समान महीने में 6.4 प्रतिशत रही थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इस महीनें से मिलेगी पूरी सैलरी और पेंशन.

रिजर्व बैंक की विभिन्न क्षेत्रों को बैंक ऋण-मई 2020 रिपोर्ट में कहा गया है कि उद्योग में बेवरेज और तंबाकू, पेट्रोलियम, कोयला उत्पादन और परमाणु ईंधन, कागज तथा कागज उत्पाद क्षेत्र को बैंक ऋण में बढ़ोतरी हुई।

हालांकि, रसायन और रसायन उत्पाद, निर्माण, बुनियादी ढांचा, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा और सभी इंजीनियरिंग क्षेत्र को बैंक ऋण में गिरावट आई।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए समीक्षाधीन महीने में बैंक ऋण की वृद्धि घटकर 3.5 प्रतिशत रह गई, जो मई, 2019 में 7.8 प्रतिशत थी।

इसी तरह सेवा क्षेत्र को ऋण की वृद्धि घटकर 11.2 प्रतिशत रह गई, जो पिछले साल समान महीने में 14.8 प्रतिशत थी। व्यक्तिगत ऋण की वृद्धि भी घटकर 10.6 प्रतिशत रह गई, जो मई, 2019 में 16.9 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2020 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).