देश की खबरें | पद्म पुरस्कारों के लिए 15 सितंबर तक किए जा सकते हैं नामांकन : गृह मंत्रालय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 15 सितंबर तक उपलब्ध होगी। पद्म सम्मान विभिन्न विषयों में विशेष उपलब्धियों और सेवाओं के लिए दिए जाते हैं।
नयी दिल्ली, 28 अगस्त केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 15 सितंबर तक उपलब्ध होगी। पद्म सम्मान विभिन्न विषयों में विशेष उपलब्धियों और सेवाओं के लिए दिए जाते हैं।
गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन या सिफारिशें केवल ऑनलाइन ही की जा सकती हैं। इसके लिए एक विशिष्ट वेबसाइट है।
बयान में कहा गया है कि पद्म पुरस्कारों का ऑनलाइन नामांकन या सिफारिशों की प्रक्रिया एक मई से शुरू हुईं और इसकी आखिरी तारीख 15 सितंबर है।
इन पुरस्कारों की घोषणा अगले साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी।
पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री शामिल हैं और ये देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं।
पिछले कुछ वर्षों में मोदी सरकार समाज के कई ऐसे नायकों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करती है जो बहुत चर्चा में नहीं रहते हों।
इन पुरस्कारों की स्थापना 1954 में हुयी थी और इनकी घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस पर की जाती है।
बयान में कहा गया है कि सरकार पद्म पुरस्कारों को "लोगों के पद्म सम्मान" में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी नागरिकों से नामांकन और सिफारिशें करने का अनुरोध किया जाता है। इसमें लोग अपने खुद का भी नामांकन कर सकते हैं।
इस साल पोर्टल पर अब तक 8,035 पंजीकरण किए गए हैं जिनमें 6,361 नामांकन और सिफारिशें पूरी हो चुकी हैं।
गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारों, भारत रत्न और पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित लोगों आदि से अनुरोध किया है कि प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए जिनकी उपलब्धियां पहचानी जाने योग्य हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)