देश की खबरें | पद्म पुरस्कारों के लिए मंगलवार तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की ऑनलाइन प्रक्रिया मंगलवार तक उपलब्ध रहेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की ऑनलाइन प्रक्रिया मंगलवार तक उपलब्ध रहेगी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन अथवा सिफारिशें केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी।

यह भी पढ़े | Maharashtra:वीडियो कॉल कर शख्‍स ने महिला को दिखाए प्राइवेट पार्ट, पुलिस में केस दर्ज.

इसके मुताबिक, नामांकन अथवा सिफारिशों की अंतिम तारीख 15 सितंबर है।

पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5208 नए केस, 62 की गई जान: 14 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है।

ये पुरस्कार, विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, समाज सेवा, लोक-कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल-कूद, सिविल सेवा इत्यादि क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान और असाधारण उपलब्धियों के संबंध में प्रदान किए जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\