एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पद्म पुरस्कार 2023 के लिए नामांकन बृहस्पतिवार तक स्वीकार किए जाएंगे: गृह मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगले साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किये जाने वाले पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिशें बृहस्पतिवार तक स्वीकार की जाएंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पद्म पुरस्कार 2023 के लिए नामांकन बृहस्पतिवार तक स्वीकार किए जाएंगे: गृह मंत्रालय

नयी दिल्ली, 14 सितंबर अगले साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित किये जाने वाले पद्म पुरस्कार 2023 के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिशें बृहस्पतिवार तक स्वीकार की जाएंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक मई को पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें स्वीकार करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल शुरू किया था।

मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2022 है।

पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मनों में से एक हैं। 1954 में स्थापित, इन सम्मानों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

एक अधिकारी ने बताया कि मोदी सरकार पद्म पुरस्कारों को ''पीपुल्स पद्म'' में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।

बयान में कहा गया है कि इस संबंध में अधिक जानकारी गृह मंत्रालय की वेबसाइट और पद्म पुरस्कार पोर्टल पर 'पुरस्कार और पदक' शीर्षक के तहत उपलब्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2022 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).