देश की खबरें | कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों पर उपुचनाव के लिये कुल 37 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध घोषित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में सीरा और राजेश्वरी नगर विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने जा रहे उपचुनाव के लिये कुल 37 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र शनिवार को वैध घोषित किये गये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 17 अक्टूबर कर्नाटक में सीरा और राजेश्वरी नगर विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को होने जा रहे उपचुनाव के लिये कुल 37 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र शनिवार को वैध घोषित किये गये।

अधिकारियों ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद यह घोषणा की गई। इन कुल 37 वैध उम्मीदवारों में सीरा सीट पर 17 राजेश्वरी नगर (आर आर नगर) सीट पर 20 उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़े | PM Modi Reviews Coronavirus Vaccine Delivery Plan: पीएम मोदी का निर्देश, जनता तक तेजी से कोरोना के टीके पहुंचाने की बनाएं व्यवस्था.

आर आर नगर सीट पर तीन छोटी पार्टियों का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया।

नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर थी, जबकि नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर है।

यह भी पढ़े | नवरात्र के पहले दिन गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के गांधीनगर पहुंच बहुचारा माता मंदिर में किया पूजा: 17 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उपुचनाव के नतीजों की घोषणा 10 नवंबर को की जाएगी।

तुमकुरू जिले की सीरा सीट से जनता दल (सेक्युलर) विधायक बी सत्यनारायण की अगस्त में मृत्यु हो जाने, जबकि आर आर नगर सीट से कांग्रेस विधायक एन मुनिरत्न को पिछले साल दल बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित किये जाने के बाद इन सीटों पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\