एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | नया ट्रेडिंग, डीमैट खाता खोलने पर नामांकन का विकल्प मिलेगा: सेबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को कहा कि एक अक्टूबर से नया ट्रेडिंग और डीमैट खाता खोलने वाले निवेशकों को नामांकन का विकल्प दिया जाएगा।

जरुरी जानकारी | नया ट्रेडिंग, डीमैट खाता खोलने पर नामांकन का विकल्प मिलेगा: सेबी

नयी दिल्ली, 23 जुलाई बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को कहा कि एक अक्टूबर से नया ट्रेडिंग और डीमैट खाता खोलने वाले निवेशकों को नामांकन का विकल्प दिया जाएगा।

इसके साथ ही यदि निवेशक चाहें तो किसी को नामित किए बिना भी खाता खोल सकते हैं।

बाजार नियामक द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार इस संबंध में नामांकन फॉर्म या नामांकन नहीं करने के लिए एक प्रारूप जारी किया है।

सेबी ने कहा कि इसके अलावा सभी मौजूदा योग्य ट्रेडिंग और डीमैट खाताधारकों को 31 मार्च 2022 तक नामांकन का विकल्प देना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनके ट्रेडिंग और डीमैट खाते पर रोक लगा दी जाएगी।

खाताधारक को नामांकन और घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करने होंगे, लेकिन किसी गवाह की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, यदि खाताधारक अंगूठे का निशान लगाता है, तो प्रपत्रों में गवाह के हस्ताक्षर जरूरी होंगे।

परिपत्र के मुताबिक ई-साइन सुविधा का उपयोग करके ऑनलाइन नामांकन और घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर भी किए जा सकते हैं और उस स्थिति में गवाह की जरूरत नहीं होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2021 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).