ताजा खबरें | मनोनीत सदस्य एवं संगीतकार इलय राजा ने रास की कार्यवाही में हिस्सा लिया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा के मनोनीत सदस्य एवं प्रख्यात संगीतकार इलय राजा ने मंगलवार को उच्च सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया और सभापति जगदीप धनखड़ ने देश विदेश में उनकी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उनकी सराहना की।

नयी दिल्ली, 18 मार्च राज्यसभा के मनोनीत सदस्य एवं प्रख्यात संगीतकार इलय राजा ने मंगलवार को उच्च सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया और सभापति जगदीप धनखड़ ने देश विदेश में उनकी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उनकी सराहना की।

इलय राजा (81) करीब चार बजे सदन में आए और सभापति धनखड़ ने उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय संगीत को वैश्विक मान्यता दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

बाद में राजा ने संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ‘‘राज्यसभा सदस्य इलय राजा जी से मिलकर प्रसन्नता हुई, वे संगीत की महान हस्ती हैं जिनकी प्रतिभा का हमारे संगीत और संस्कृति पर अमिट प्रभाव है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह हर दृष्टि से अग्रणी हैं और उन्होंने कुछ दिन पहले लंदन में अपनी पहली वेस्टर्न क्लासिकल सिम्फनी वैलिएंट प्रस्तुत करके फिर से एक बार इतिहास रच दिया।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शन विश्व प्रसिद्ध रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा के साथ किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण उपलब्धि उनकी अद्वितीय संगीत यात्रा में एक और अध्याय जोड़ती है - जो वैश्विक स्तर पर उत्कृष्टता को पुन: परिभाषित करती है।’’

इससे पहले, धनखड़ ने उच्च सदन में कहा कि 2010 में पद्मभूषण, 2018 में पद्मविभूषण, 2022 में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किए गए इलय राजा ने 8600 गीतों को संगीतबद्ध किया और वह दुनिया के एकमात्र ऐसे संगीतकार हैं जिन्होंने नौ ओं में एक हजार से अधिक फीचर फिल्मों के लिए संगीत दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस