जरुरी जानकारी | नोकिया का लाभ कोविड-19 संकट के बावजूद बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नयी पीढ़ी के 5जी मोबाइल फोन और अन्य दूरसंचार नेटवर्क उपकरण बनाने वाली फिनलैंड की एस्पो ने शुक्रवार को कहा कि 2020 की अप्रैल-जून तिमाही में उसका लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 31.6 करोड़ यूरो (37.6 करोड़ डॉलर) रहा। हालांकि उसकी बिक्री 11 प्रतिशत गिरकर 5.1 अरब यूरो की रही।

नयी पीढ़ी के 5जी मोबाइल फोन और अन्य दूरसंचार नेटवर्क उपकरण बनाने वाली फिनलैंड की एस्पो ने शुक्रवार को कहा कि 2020 की अप्रैल-जून तिमाही में उसका लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 31.6 करोड़ यूरो (37.6 करोड़ डॉलर) रहा। हालांकि उसकी बिक्री 11 प्रतिशत गिरकर 5.1 अरब यूरो की रही।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव सूरी ने एक बयान में कहा कि आय में कमी की एक बड़ी वजह कोविड-19 संकट का होना है।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

कंपनी का अनुमान है कि इस महामारी ने उसकी शुद्ध बिक्री में दूसरी तिमाही में करीब 30 करोड़ यूरो का बट्टा लगाया है, जबकि साल की पहली छमाही में यह 50 करोड़ यूरो बैठेगा।

सूरी ने कहा, ‘‘कंपनी का मानना है कि दूसरी तिमाही में कोविड-19 से प्रभावित बिक्री आने वाली तिमाहियों की तरफ स्थानांतरित हो जाएगी।’’

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

सूरी ने कहा कि कंपनी ने 5जी नेटवर्क के लिए अब तक 83 सौदे पूरे किए हैं।

नोकिया 5जी नेटवर्क उपकरण उपलब्ध कराने वाली दुनिया की शीर्ष तीन कंपनियों में शुमार है। उसके अलावा चीन की हुवावेई और स्वीडन की एरिक्सन अन्य प्रमुख कंपनियां हैं।

नोकिया के निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूरी का शुक्रवार को ही आखिरी कार्यदिवस था। वह 25 साल से नोकिया के साथ जुड़े थे। उनके स्थान पर कंपनी ने पेक्का लुंडमार्क का चयन किया है जिनका कार्यकाल एक अगस्त से प्रभावी होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\