देश की खबरें | नोएडा : सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में रविवार को नोएडा एक्सप्रेसवे पर खराब होने के बाद खड़े ट्रक से एक कार के टकराने के बाद पांच लोगों की मौत के मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, 12 नवंबर जिले के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में रविवार को नोएडा एक्सप्रेसवे पर खराब होने के बाद खड़े ट्रक से एक कार के टकराने के बाद पांच लोगों की मौत के मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 94 स्थित ‘इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल’ में तैनात इन पुलिसकर्मियों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है।

उन्होंने बताया कि ऐसा आरोप है कि एक्सप्रेसवे पर ट्रक खराब होने के बाद खड़ा था लेकिन पुलिसकर्मियों ने निगरानी के दौरान सीसीटीवी कैमरे में देखने के बाद भी न तो आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी और न ही ट्रक हटवाने के लिए किसी को सूचित किया।

नोएडा एक्सप्रेसवे पर निगरानी के लिए जगह-जगह कैमरे लगे हैं और ‘इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल’ एक्सप्रेसवे पर पल-पल नजर रखता है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) यमुना प्रसाद ने बताया कि निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों के नाम धीरेंद्र और सनी है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान लापरवाही सामने आने के बाद इन्हें निलंबित कर दिया गया।

नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे के बाद पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए थे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी और स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा और दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने भी मृतकों के परिजनों से मुलाकात की थी।

इससे पहले पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया था कि सोमवार सुबह करीब छह बजे एक कार में सवार ये लोग नोएडा से एक्सप्रेसवे के रास्ते ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहे थे, लेकिन नोएडा के सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन के पास कार सड़क के किनारे खड़े एक खराब वाहन से जा टकरायी।

कार में अमन (27), उसके पिता देवी सिंह (60), मां राजकुमारी (50), विमलेश (40) और कमलेश (40) सवार थे। इस घटना में कार चला रहे अमन की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\