देश की खबरें | नोएडा: कर्मचारी पर हमले के मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के एटीएस गोल चक्कर के पास मंगलवार शाम एक फैक्ट्री कर्मचारी पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा, 19 जनवरी थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के एटीएस गोल चक्कर के पास मंगलवार शाम एक फैक्ट्री कर्मचारी पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार उक्त कर्मचारी पर हमले के मामले में बृहस्पतिवार को दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में कर्मचारी अभिषेक पर गोली चलायी गई थी और वह इसमें घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार इस हमले की घटना में अभिषेक की मौसी भी शामिल थी जो फरार है।

पुलिस के अनुसार अभिषेक के मकान पर उसकी मौसी ने जबरन कब्जा कर रखा था। पुलिस के अनुसार अभिषेक ने अपनी मौसी से मकान खाली करवा लिया था जिसका बदला लेने के लिए उसकी मौसी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके ऊपर जानलेवा हमला करवाया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) विशाल पांडे ने बताया कि मूल रूप से जनपद बलिया के रहने वाले अभिषेक सूरजपुर कस्बे में परिवार के साथ रहते हैं और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक कारखाने में नौकरी करते हैं।

उन्होंने बताया कि अभिषेक मंगलवार शाम ड्यूटी करके बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि अभिषेक एटीएस गोल चक्कर के समीप पहुंचा तो पहले से ही घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने अभिषेक को पीछे से गोली मार दी। पांडे ने बताया कि पीठ में गोली लगने से अभिषेक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने आज इस मामले में शामिल जयवर्धन और अमित को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि अभिषेक की मौसी उसके मकान में रहती थी, उसने अपनी मौसी से मकान खाली करवा लिया था, लेकिन वह (मौसी) मकान पर कब्जा करना चाहती थी।

पांडे ने बताया कि मकान खाली कराने का बदला लेने के लिए अभिषेक की मौसी ने अपने दोस्त जयवर्धन और अमित के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की मौसी की पुलिस तलाश कर रही है जो फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद कर लिया है।

सं अमित

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\