Noida: संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में गोली लगी है
गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा शहर में बृहस्पतिवार की रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 30 सितंबर : गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा शहर में बृहस्पतिवार की रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 पुलिस आज रात को सेक्टर 44 के पास चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा आता दिखा. पुलिस ने वाहन को रुकने का इशारा किया लेकिन उसमें सवार लोगों ने पुलिस बल पर गोलियां चलायीं और वहां से भागने लगे.
उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरो में गोली लगी है. उन्होंने बताया कि घायल हुए बदमाशों की पहचान भजनपुरा, दिल्ली निवासी अर्जुन और बुलंदशहर निवासी विश्वास के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें : पीडीएस घोटाले में दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ मामले को कमजोर किया गया: ईडी
अधिकारी ने बताया कि हालांकि दो बदमाश मोमराज और अर्जुन वहां से भागने में कामयाब रहे. पुलिस उन्हें तलाश रही है.
उन्होंने बताया कि घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 01:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

