नोएडा: नाले के लेंटर से सरिया चुराते समय मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत
गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में बड़े नाले पर डाले गए लेंटर से सरिया चुराने की कोशिश कर रहे बच्चों पर लेंटर का मलबा गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई.
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 25 जनवरी: गौतमबुद्ध नगर जिले के दादरी थाना क्षेत्र में बड़े नाले पर डाले गए लेंटर से सरिया चुराने की कोशिश कर रहे बच्चों पर लेंटर का मलबा गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने मंगलवार को बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के रायपुर बांगर गांव के पास छह फुट गहरा और तीन फुट चौड़ा बड़ा सूखा नाला है. नाले पर रास्ता बनाने के लिए लेंटर डाला गया है. गोरखपुर: दो किशोर लड़कों के शव गांव के बाहर मिले, पुलिस जांच में जुटी.
उन्होंने बताया कि आज शाम कुछ बच्चे नाले के ऊपर डाला गया लेंटर तोड़कर सरिया चुराने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने बताया कि सरिया निकालने के दौरान लेंटर का मलबा उनके ऊपर गिर गया.
पांडे ने बताया कि हादसे में हरिओम (11) और अकरम (13) की मौत हो गई. उन्होंने पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि नाले को फिर से ढकने का काम शुरू कर दिया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

