एजेंसी न्यूज

Noida: नाले के पानी में डूबने से सुरक्षा गार्ड की मौत

सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सलारपुर में मंगलवार सुबह साइकिल से जा रहा एक सुरक्षा गार्ड गहरे नाले में साइकिल सहित जा गिरा. घटना में सुरक्षा गार्ड की डूबने से मौत हो गई.

Noida: नाले के पानी में डूबने से सुरक्षा गार्ड की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नोएडा (उप्र), 4 अप्रैल : सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सलारपुर में मंगलवार सुबह साइकिल से जा रहा एक सुरक्षा गार्ड गहरे नाले में साइकिल सहित जा गिरा. घटना में सुरक्षा गार्ड की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. सेक्टर 49 के थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि गोविंद सागर (28) नोएडा में स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था. सागर सलारपुर कॉलोनी में रहता था और मूल रूप से वह अलीगढ़ जिले के पिसावा क्षेत्र का निवासी था.

चौधरी ने बताया कि आज सुबह वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सलारपुर गांव के पत्थर मार्केट के पास एक बड़े नाले में जा गिरा. नाले के पानी में डूबने से सागर की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : लड़की का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बना उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें साझा करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2023 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).