देश की खबरें | नोएडा: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी झोलाछाप डॉक्टर पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा पुलिस ने 11 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान आरोपी घायल हो गया।
नोएडा, तीन नवंबर नोएडा पुलिस ने 11 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान आरोपी घायल हो गया।
अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की उम्र करीब 40 वर्ष है और वह शहर के फेज-1 पुलिस थाना क्षेत्र में एक क्लीनिक चलाता है। उन्होंने बताया कि आरोपी बृहस्पतिवार की दोपहर को बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने क्लीनिक ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की।
पुलिस ने बताया कि आरोपी और लड़की दोनों पड़ोस में रहते हैं।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, "जांच दलों को सेक्टर-10 के एक पार्क में स्थित खाली इमारत में आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम जब उसे हिरासत में लेने पहुंची तब आरोपी ने उन पर गोलियां चला दीं, लेकिन पुलिस की जबावी कार्रवाई में वह घायल हो गया।"
पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) विशाल पांडे ने बताया, "आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। लड़की को तुरंत उपचार और जांच के लिए भेजा गया। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस की तीन टीमें मामले पर काम कर रही थीं और आज पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गोलीबारी के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके पास से एक पिस्तौल और कुछ गोलियां जब्त की गईं।"
पांडे ने कहा कि घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

