देश की खबरें | नोएडा पुलिस ने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच बदमाशों को पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में पुलिस ने सोमवार दोपहर को चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह में कथित तौर पर शामिल पांच बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि ये बदमाश इससे पहले गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई प्रदेशों में चोरी की दर्जनों वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

नोएडा, 18 जुलाई गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में पुलिस ने सोमवार दोपहर को चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह में कथित तौर पर शामिल पांच बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि ये बदमाश इससे पहले गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई प्रदेशों में चोरी की दर्जनों वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

थाना सेक्टर-39 की पुलिस ने इनके पास से पूर्व में चोरी किये गये लाखों रुपये मूल्य के आभूषण, नकदी, ताला तोड़ने के उपकरण आदि बरामद किये।

इन बदमाशों ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न प्रांतों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा क्षेत्र के विभिन्न घरों में चोरी की वारदातें हो रही थीं। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को रोकने के लिए थाना सेक्टर 39 पुलिस के थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई।

सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सुरेंद्र, विक्रांत सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से नोएडा के सेक्टर 108 स्थित एक घर से चोरी किए गए लाखों रुपये कीमत के जेवरात, 32 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किये गये।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोरों से गहन पूछताछ जारी है। सिंह ने बताया कि इनके पास से चोरी के और सामान बरामद किये जाने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ये बदमाश इससे पहले गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और दिल्ली सहित कई प्रदेशों में चोरी की दर्जनों वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी