देश की खबरें | नोएडा पुलिस ने रातभर छापेमारी करके 135 हिस्ट्रीशीटर पकड़े, बाद में छोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए चलाए गए एक बड़े अभियान के तहत रातभर छापेमारी करके 135 हिस्ट्रीशीटर और असामाजिक तत्वों को पकड़ा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नोएडा, 18 मई उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर रोकथाम के लिए चलाए गए एक बड़े अभियान के तहत रातभर छापेमारी करके 135 हिस्ट्रीशीटर और असामाजिक तत्वों को पकड़ा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों को उनके वर्तमान ठिकाने, वित्तीय स्रोतों और व्यवसायों के विस्तृत सत्यापन के बाद सुबह छोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा कि यह छापेमारी अभियान बुधवार रात 11 बजे से लेकर बृहस्पतिवार सुबह तक जारी रहा और इस दौरान 135 संदिग्धों को पकड़ा गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न जगहों से अराजक तत्वों, लूट-चोरी के मामलों में जमानत पर जेल से छूटे अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि 135 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\