देश की खबरें | नोएडा: उत्पादों के प्रचार के नाम पर ठगने वाले ‘कॉल सेंटर’ का पर्दाफाश, 13 लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में पुलिस ने विभिन्न उत्पादों का सोशल मीडिया पर प्रचार करने तथा उनके लिए वितरक उपलब्ध कराने के नाम पर उत्पादकों से लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह बृहस्पतिवार को जानकारी दी।
नोएडा (उप्र), छह मार्च नोएडा में पुलिस ने विभिन्न उत्पादों का सोशल मीडिया पर प्रचार करने तथा उनके लिए वितरक उपलब्ध कराने के नाम पर उत्पादकों से लाखों रुपये ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह बृहस्पतिवार को जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बुधवार देर रात कार्रवाई करते हुए सेक्टर 63 के जी-ब्लॉक में स्थित एक ‘कॉल सेंटर’ पर छापा मारा और तीन महिलाओं समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान केशव, विकास, रवि, अमित, प्रदीप, अविनाश, आशीष, रितेश, मनीष, रितेश, निधि, अंजलि और कृतिका के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 10 लैपटॉप, दो कंप्यूटर, 10 मोबाइल फोन, एक प्रिंटर, चेक बुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि ये लोग विभिन्न उत्पादकों से संपर्क करते थे तथा उन्हें उनके उत्पादों का सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने एवं निर्माता को वितरक उपलब्ध कराने के नाम पर अपने जाल में फंसाते थे तथा उनसे लाखों रुपये ठग लेते थे।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सैकड़ों लोगों को ठगने की बात स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2025 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

