देश की खबरें | नोएडा: यमुना प्राधिकरण की अनुमति के बिना बनाए गए मकानों को ध्वस्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास तीसरे चरण में अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन पर यमुना प्राधिकरण की अनुमति के बिना बनाए गए मकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सोमवार को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 25 मार्च नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास तीसरे चरण में अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन पर यमुना प्राधिकरण की अनुमति के बिना बनाए गए मकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सोमवार को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यमुना विकास प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार अपराह्न तीन बजे जिला प्रशासन और यमुना प्राधिकरण के दल पुलिसकर्मियों के साथ किशोरपुर गांव पहुंचे जिसके बाद अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ लोग ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रुकवाने के लिए अपने वकीलों के साथ पहुंचे लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई को वैध बताते हुए इसे रोकने से इनकार कर दिया।

उन्होंने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक किशोरपुर और साबौता में 32 निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया।

अधिकारी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में मुआवजा और भूखंड के लालच में बाहरी लोगों ने बिना अनुमति के निम्न गुणवत्ता के निर्माण कार्य किए हैं।

नोएडा हवाई अड्डे के तीसरे चरण में जेवर के 14 गांव की 2,053 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\