Noida: युवती से तीन युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया
सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर-12 स्थित शिमला पार्क में तीन युवकों ने एक युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार है.
नोएडा (उप्र), 14 मई : सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर-12 स्थित शिमला पार्क में तीन युवकों ने एक युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) किया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार है.
सेक्टर 24 के थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि हरौला गांव की एक युवती ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रंजीत नामक युवक शुक्रवार रात को उसे लेकर सेक्टर-12 स्थित शिमला पार्क में घूमने आया, जहां पर उसके दोस्त अमित और पंकज पहुंच भी गए. उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि तीनों ने उससे बारी-बारी से बलात्कार किया. यह भी पढ़ें : ‘भविष्य के लिए शुभकामनाएं और अलविदा कांग्रेस’ : सुनील जाखड़ ने पार्टी छोड़ते हुए कहा
उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी रंजीत तथा पंकज को गिरफ्तार कर लिया है. अमित फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2022 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

