देश की खबरें | नोएडा: ओडिशा से गांजा तस्करी कर एनसीआर में बेचने वाले चार तस्कर गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस और स्वाट टीम के एक संयुक्त अभियान में ओडिशा से तस्करी कर लाया गया 108 किलोग्राम गांजा जब्त किया और चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नोएडा, 30 जून उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस और स्वाट टीम के एक संयुक्त अभियान में ओडिशा से तस्करी कर लाया गया 108 किलोग्राम गांजा जब्त किया और चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि फेस-दो थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर ये कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि ये बदमाश ‘इनवर्टर’ की लोहे की बाडी में गांजा छिपाकर ओडिशा से ट्रेन में यहां लाते थे।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रेन के माध्यम से ओडिशा से गांजा तस्करी कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बेचते हैं।
उन्होंने बताया कि गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुजफ्फरनगर के रहने वाले अब्दुल्ला (20), सोवन (19), सावन हसन (20), समीर हसन (20) को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने करीब 108 किलो गांजा बरामद किया।
उन्होंने बताया कि बरामद किये गये मादक पदार्थ की कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2025 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

