देश की खबरें | नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर अवैध विज्ञापन को लेकर 5.4 लाख रुपये का जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में अवैध रूप से सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग- बैनर लगाने वाले लोगों के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। नोएडा प्राधिकरण ने पांच एजेंसियों पर कार्रवाई करते हुए 5.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

नोएडा, दो मार्च गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में अवैध रूप से सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग- बैनर लगाने वाले लोगों के खिलाफ प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है। नोएडा प्राधिकरण ने पांच एजेंसियों पर कार्रवाई करते हुए 5.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी इंदू प्रकाश सिंह ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में बिना अनुमति के होर्डिंग, बैनर और अन्य प्रचार सामग्री लगाने पर रोक है। उन्होंने बताया कि पांच एजेंसियों ने बिना अनुमति के शहर के विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से बैनर व होर्डिंग लगाया है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को एक विशेष कार्रवाई के तहत नोएडा प्राधिकरण ने शहर के विभिन्न जगहों पर विभिन्न एजेंसी और कंपनियों द्वारा लगाए गये अवैध विज्ञापनों को हटाया। उन्होंने बताया कि नोएडा के विभिन्न मुख्य सड़कों और चौराहों पर लगी हार्डिंग को भी हटाया गया।

सिंह ने बताया कि पांच एजेंसियों ने यहां के विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से होर्डिंग और बैनर लगवाये थे। प्रति एजेंसी पर 1.08 लाख रुपये के हिसाब से जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि कुल 5.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और गैर सरकारी संगठनों समेत निजी कार्यालयों तथा रियल एस्टेट डेवलपर्स को भी बिना अनुमति विज्ञापन ना लगाने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कानून का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\