देश की खबरें | नोएडा : सरिया लदे ट्रक से चालक का शव बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद गौतमबुद्ध नगर के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम को सरिया से लदे ट्रक में चालक का शव मिला है।
नोएडा (उप्र), 11 अगस्त जनपद गौतमबुद्ध नगर के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम को सरिया से लदे ट्रक में चालक का शव मिला है।
पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या की गई है।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को थाना रबूपुरा पुलिस को सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक खड़ा है और इसके केबिन में शव पड़ा है।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उन्होंने बताया कि मृतक ट्रक चालक है और उनकी पहचान इसरार (24) के रूप में हुई है।
सिंह ने बताया कि इसरार बोकारो से ट्रक में सरिया भरकर गाजियाबाद जा रहे थे। ट्रक का क्लीनर मौके पर नहीं मिला है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ट्रक के चालक की किसी ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है।
पुलिस की कई टीम मामले की जांच में जुट गई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)