देश की खबरें | नोएडा में मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा शहर में शनिवार शाम हुई एक मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
नोएडा, छह जून उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा शहर में शनिवार शाम हुई एक मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-24 थाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान एक गोली बदमाश मुजम्मिल के पैर में लगी है।
यह भी पढ़े | बिहार में शनिवर को कोरोना के 86 टेस्ट पॉजिटिव पाए गए: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि यह बदमाश 13 फरवरी को सेक्टर-12 स्थित कमल ज्वेलर के मालिक को गोली मारकर ज्वेलरी शॉप में हुई लूटपाट के मामले में फरार चल रहा था। इसके एक साथी नासिर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
उन्होंने बताया कि मुजम्मिल दिल्ली में सीमापुरी का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी मौके से भाग गया।
अधिकारी ने कहा कि घायल बदमाश को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)