देश की खबरें | नोएडा : दुधरिया के खिलाफ युवती से छेड़खानी का मामला दर्ज, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद गौतमबुद्ध नगर के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित फ्यूजन होम्स सोसायटी में रहने वाली एक इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने दुधरिया के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा, 15 जनवरी जनपद गौतमबुद्ध नगर के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित फ्यूजन होम्स सोसायटी में रहने वाली एक इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने दुधरिया के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि युवती अपने लिव-इन पार्टनर के साथ रहती है और ऐसे में दुधरिया इसका गलत अर्थ लगाया और उसके साथ गलत वर्ताव किया।

पुलिस आयुक्त के मीडिया ने तहरीर के आधार पर रविवार को बताया कि बादलपुर निवासी नीरज उर्फ राजा उसके घर दूध देने आता है। तहरीर के अनुसार, एक दिन रात को जब नीरज दूध देने आया तो उसने युवती से पानी मांगी, जब युवती पानी लेने गई तो पीछे से नीरज भी घर में घुस गया और उसके युवती के साथ गलत बर्ताव किया।

उन्होंने बताया कि युवती ने इसपर नीरज को फटकार लगाकर उसे घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद नीरज ने उसे अश्लील संदेश भेजना शुरू कर दिया।

प्रभारी ने बताया कि युवती ने कल रात इस संबंध में बिसरख थाने में तहरीर दी है।

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\