एजेंसी न्यूज

Noida Shocker: कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, विरोध करने पर दो भाइयों को धमकाया

नोएडा के सेक्टर-37 स्थित वाणिज्यिक परिसर में एक कार चालक ने कथित तौर पर कई वाहनों को टक्कर मार दी और जब दो भाइयों ने इसका विरोध किया तो चालक ने उन्हें धमकी दी तथा दुर्व्यवहार भी किया.

Noida Shocker: कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, विरोध करने पर दो भाइयों को धमकाया
Representative Image (Photo Credit- Pixabay)

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 3 सितंबर : नोएडा के सेक्टर-37 स्थित वाणिज्यिक परिसर में एक कार चालक ने कथित तौर पर कई वाहनों को टक्कर मार दी और जब दो भाइयों ने इसका विरोध किया तो चालक ने उन्हें धमकी दी तथा दुर्व्यवहार भी किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार शाम सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-37 गोदावरी परिसर की है और अंकुर राघव नाम के युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

संबंधित थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने शिकायत के हवाले से बताया कि वह (शिकायतकर्ता) अपनी कार से परिसर में आए थे और जब वह तथा उनका भाई खड़े होकर बातचीत कर रहे थे तभी सफेद रंग की एक पोलो कार से आये एक युवक ने उनकी कार तथा वहां खड़े अन्य वाहनों को टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : कन्नौज बलात्कार मामला: आरोपी नवाब यादव के भाई ने अदालत में आत्मसर्मपण किया

थाना प्रभारी ने बताया कि जब पीड़ित ने कार चालक के समक्ष विरोध दर्ज कराया तो तो उसने दोनों भाइयों को धमकी दी.सिंह बताया कि शिकायत के आधार पर सेक्टर-41 निवासी नितीश गुप्ता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).